20वाँ राष्ट्रीय SIR कांफ्रेंस एवं मेडिटेशन रिट्रीट

From Data to Divinity: Integrating Consciousness into Research and Innovation

03-07 सितम्बर 2026

ज्ञान सरोवर, माउंट आबू, राजस्थान

हार्दिक निमंत्रण

प्राण-प्यारे बापदादा के अति लाडले, सदा परमात्म प्यार में समाये हुए तथा अपनी श्रेष्ठ वृत्ति द्वारा श्रेष्ठ वायुमण्डल बनाने की बेहद सेवा में निमित्त सर्व टीचर्स,

बेहद घर मधुबन से हार्दिक ईश्वरीय स्नेह संपन्न याद-प्यार स्वीकार करना जी।

आपको यह बताते हुए हमें अपार हर्ष हो रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 03-07 सितम्बर 2026 तक "From Data to Divinity: Integrating Consciousness into Research and Innovation" विषय पर 20वाँ SIR (Spirituality In Researchers) कॉन्फ्रेंस एवं मेडिटेशन रिट्रीट का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतिभागियों की योग्यता

ज्ञान सरोवर परिसर में आवास-निवास की सुविधानुसार सिर्फ 300 मेहमानों को ही कॉन्फ्रेंस में भाग लेने हेतु स्वीकृति दे सकेंगे।

अतः निमित्त टीचर्स बहनों से निवेदन है कि निम्न लिखित योग्यता संपन्न मेहमानों को ही इस कॉन्फ्रेंस एवं मेडिटेशन रिट्रीट में भाग लेने हेतु आमंत्रित करें:

  1. किसी भी विषय में पोस्ट डॉक्टोरल फेल्लोशिप/पीएच. डी/ एम.फील डीग्री प्राप्त।
  2. सरकारी/ गैर सरकारी संस्थानों के उच्च पदाधिकारी रिसर्चर्स/ वैज्ञानिक।
  3. रिसर्च क्षेत्र से जुड़े मेडिकल डॉक्टर्स (MS/MD)
  4. कुलाधिपति, कुलपति
  5. प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्राध्यापक
  6. महा निदेशक / निदेशक / उप निदेशक / सचिव / अध्यक्ष / किसी भी सरकारी/निजी अनुसंधान संगठन/संस्थान के अध्यक्ष

संलग्न सामग्री

इस मेल के साथ 20वाँ सीआर कॉन्फ्रेंस एवं मेडिटेशन रिट्रीट से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए 3 अटैचमेंट फाइल भेज रहे हैं:

  1. कॉन्फ्रेंस से सम्बन्धित मार्गदर्शन पत्र
  2. 20वाँ सीआर कॉन्फ्रेंस एवं मैडिटेशन रिट्रीट के फोल्डर
  3. डेलीगेटस (मेहमानों) को आमंत्रित करने के लिए इंग्लिश में निमंत्रण-पत्र

ऑनलाइन पंजीकरण

वेबसाइट: www.bksparc.in

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक: http://tiny.cc/20thNationalSIRConference

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें

बीके श्रीकांत, राष्ट्रीय संयोजक, स्पार्क विंग, ज्ञान सरोवर

स्पार्क विंग, कक्ष संख्या 13, उच्च अध्ययन केंद्र, एक बेहतर दुनिया के लिए अकादमी, ज्ञान सरोवर, जिला सिरोही, माउंट आबू-307501, राजस्थान

मोबाइल: 9772844861, 9414003497, 7014315625

ई-मेल: [email protected]

वेबसाइट: www.bksparc.in

अच्छा जी आप सभी को धन्यवाद।

ईश्वरीय सेवा में,
बी.के. अम्बिका
अध्यक्षा, स्पार्क विंग

Add new comment

Restricted HTML

  • Lines and paragraphs break automatically.
  • Web page addresses and email addresses turn into links automatically.