31वीं वार्षिक स्पार्क मीटिंग एवं अनुभूति-रिट्रीट
8 से 12 अप्रैल 2026
मानसरोवर, शान्तिवन, आबूरोड
आपका स्वागत है
प्रिय दैवी परिवार के सभी मीठी बी. के. टीचर्स बहनें, स्पार्कलर्स एवं सर्व ब्राह्मण कुलभूषण भाई-बहनें,
बेहद घर मधुबन से मधुर ईश्वरीय याद-प्यार स्वीकार हो।
हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मानसरोवर, शान्तिवन, आबूरोड में स्पार्क विंग की ओर से 08 से 12 अप्रैल 2026 तक स्पार्क विंग के आजीवन सदस्यों एवं अन्य इच्छुक बी.के. भाई-बहनों के लिए "31वीं वार्षिक स्पार्क मीटिंग एवं अनुभूति-रिट्रीट" का आयोजन किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण सूचना
इस पूरे कार्यक्रम में 1500 भाई-बहनों को आमंत्रित किया गया है। आशा है कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी आप सभी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे।
कृपया ध्यान दें:- अभी पंजीकरण (registration) व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किया गया है। अतः सभी को ध्यान रहे कि इसका पंजीकरण किसी भी प्रकार की मदद के लिए आप स्पार्क कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
मीटिंग का शेड्यूल
पंजीकरण की अंतिम तिथि
08 मार्च 2026
आगमन
08 अप्रैल 2026, सुबह 08 बजे से पहले
मीटिंग का शुभारम्भ
08 अप्रैल 2026, सुबह 10:00 बजे
समापन
12 अप्रैल 2026, सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक
प्रस्थान
12 अप्रैल 2026, भोजन के पश्चात
कार्यक्रम स्थान
मानसरोवर, शान्तिवन:
आबूरोड, राजस्थान
यह शान्त और आध्यात्मिक परिवेश में स्थित है जहां सभी ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है।
पंजीकरण की जानकारी
ऑनलाइन पंजीकरण लिंक:
कृपया ध्यान दें कि पंजीकरण आपके सेंटर के इंचार्ज द्वारा ही कराया जा सकता है।
संपर्क जानकारी
स्पार्क कार्यालय संपर्क:
राष्ट्रीय समन्वयक: बी के. श्रीकान्त
मोबाइल: 7014315625, 9772844861
ईमेल: [email protected]
वेबसाइट: www.bksparc.in
आयोजक
स्पार्क विंग
राजयोग शिक्षा एवं अनुसंधान प्रतिष्ठान (RE&RF)
प्रज्ञापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
Add new comment